मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
बेखौफ अपराधियों ने चाकू गोदकर वारदात को दिया अंजाम, इलाके में सनसनी
MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर में एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है और प्रॉपर्टी डीलर की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। प्रॉपर्टी डीलर के शव को सड़क किनारे पाया गया है। शरीर पर कई जख्म के निशान पाए गए हैं। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या
ये पूरा मामला कांटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मृतक की पहचान औराई के शाही मीनापुर निवासी अभिषेक शाही उर्फ सनी के रूप में की गयी है, जिनके दो बेटे हैं। बच्चों की पढ़ाई और जमीन कारोबार को लेकर अभिषेक उर्फ सन्नी मुजफ्फरपुर के फतेहपुर में रहता था। रात में खाना खाने से पहले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक संगठन से मिलने गया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
जख्मी हालत में सड़क के किनारे तड़पता रहा। उस दौरान एक किराना व्यवसायी ने अपनी कार से उसे मां जानकी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन को अभिषेक उर्फ सन्नी की चाकू गोदकर हत्या कर देने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गयी।
घटना को लेकर परिजन अमिताभ शाही बताते है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ जमीन कारोबार का काम करता था। शुक्रवार की देर रात मोबाइल फोन से बातचीत करने के लिए घर से निकल गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामले पर कांटी पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एफएसएल टीम घटनास्थल पर जांच करवा रही हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत ले लिया है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।