Live

Bihar News

मधुबनी में 10 रुपये के लिये मर्डर, चाकू घोंपकर दुकानदार की हत्या

V
vivek pandeyलेखक

मधुबनी में 10 रुपये के विवाद में एक दुकानदार की हत्या हो गई. घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक की है. बताया जाता है की फुलकाही गांव का 20 वर्षीय राहुल कुमार मुरली चौक स्थित राजीव कुमार के नाश्ते की दुकान में नाश्ता किया और 30 रुपए के भुगतान में एक 10 रुपये पुराने नोट को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद राजीव ने राहुल कुमार के पेट में चाकू मार दिया. इससे उसकी मौत हो गई.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया. आगे की कार्रवाई में जुट गई. साथ ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में राजीव समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें