Hindi News / भीषण गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत,तापमान में आई गिरावट

मुंगेर में हुई झमाझम बारिश : भीषण गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत,तापमान में आई गिरावट

Edited By:  |
munger mein hui jhmajham barish

मुंगेर:जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई है. बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया है.

मुंगेर जिले में पिछले करीब दस दिनों से लगातार पड़ रही तेज गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. लोग घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे थे. इसी बीच सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए. देखते ही देखते जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. तपिश भरी गर्मी से लोगों को खूब राहत मिली.

बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया. लंबे समय बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे जिले का मौसम खुशनुमा हो गया.