Live

मुंगेर में आक्रोश मार्च

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

A
archana singhलेखक

मुंगेर: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रोश मार्च निकाला है. चुनाव आयुक्त केइस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक से शहीद स्मारक, किला गेट तक पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है.

मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च राजीव गांधी चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक,किला गेट तक पहुंचा. मार्च का नेतृत्व कांग्रेस जिला कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की.

कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही. उन्होंने कहा कि अगर इस्तीफा नहीं लिया गया तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने राष्ट्रपति से भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर विचार करने का आग्रह किया. मार्च में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें