Live

मुंगेर में नाबालिग से गैंगरेप !

पिस्तौल की नोक पर घटना को दिया अंजाम, किताब लेने निकली थी छात्रा

A
ASHISH KUMARलेखक

मुंगेर : नाबालिग छात्रा संग कई मनचलों ने पिस्तौल की नोक पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। 3 लड़को के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को दबोच लिया है।

मामला मुंगेर के तारापुर इलाके का है जहां बीते 23 दिसंबर के दिन देर शाम एक छात्रा अपने घर से किताब खरीदने पुरानी बस स्टैंड तारापुर जा रही थी तभी पीछे से आरोपी अपने दो साथियों के साथ छात्रा को पिस्तौल की नोक पर बालिका उच्च विद्यालय तारापुर की ओर ले जाकर बारी बारी से रेप किया।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। देर रात नाबालिग रोती बिलखती अपने घर लौटी और सारी बात अपने परिजनों को बताया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीँ मामले में तारापुर DSP पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें