मुंगेर में BDO की गाड़ी पर हमला : उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, बवाल CCTV में कैद
मुंगेर : सेना भर्ती की नयी योजना 'अग्निपथ' को लेकर लगातार हो रहा बवाल चौथे दिन भी जारी रहा। अग्निपथ योजना को लेकर वामपंथी दलों के द्वारा शनिवार को बिहार में भी बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को आरजेडी और जाप पार्टी ने भी समर्थन दिया है। वहीँ इस दौरान मुंगेर में भी जमकर बवाल किये जाने की जानकारी मिल रही है। उपद्रवी तत्वों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
तारापुर में भी बंद समर्थकों ने जमकर बवाल काटा है। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतर कर कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया है। वहीँ उपद्रवी तत्वों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बस स्टैंड से लेकर अलग-अलग जगहों पर तोड़फोड़ की घटनाएं हुई। लाठी डंडे लेकर आये उपद्रवियों ने निजी व सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है।
वहीं सड़कों पर चलने वाले आम लेागों के बीच दहशत का माहौल बना है। इस दौरान तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिस के जवान लगातार सक्रिय दिखे। लेकिन उपद्रवियों ने बेख़ौफ़ होकर तोड़फोड़ को अंजाम दिया है।
}