मुंगेर में दिखेगा अनूठा संगम
कांवरिया पथ पर बनाई जा रही करीब 200 फीट लंबी भव्य शिव सुरंग,अंतिम चरण में तैयारी
मुंगेर:श्रावणी मेले को लेकर महज दो दिन बच गए हैं. ऐसे में कांवरियां पथ पर तैयारी अंतिम चरण में चल रही है.इस बार कांवरियों को सिर्फ पैदल यात्रा ही नहीं,बल्कि आस्था,आधुनिक तकनीक और दिव्य अनुभूति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. मुंगेर के कमराय स्थित कांवरियां पथ पर बनाई जा रही करीब 200 फीट लंबी भव्य शिव सुरंग लगभग बनकर तैयार है.जिला प्रशासन की यह अनूठी पहल इस बार के श्रावणी मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही है. वहीं, 28 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे,जिसके बाद यह सुरंग श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी.
यह शिव सुरंग आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम पेश करेगी और मेले की भव्यता में चार चांद लगाएगी. हर साल सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लाखों कांवरिये बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन पदयात्रा करते हैं. इस बार उनकी यात्रा को और खास बनाने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने कमराय में यह भव्य शिव सुरंग तैयार की है. 28 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा श्रावणी मेले के उद्घाटन के साथ ही यह आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए समर्पित होगा. उम्मीद है कि यह शिव सुरंग इस वर्ष श्रावणी मेले की सबसे चर्चित और यादगार पहचान बनेगी.
वहीं, जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि यह बिहार सरकार का निर्देश है कि मेले को और आकर्षण और भव्य रूप प्रदान किया जाए. साथ ही कांवड़ियों ने भी बताया कि इस बार बिहार सरकार द्वारा इस तरह के पहल के कारण मेला और आकर्षक दिखेगा और इसकी भव्यता और बढ़ेगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।