Live

मुख्यमंत्री पर RJD का निशाना

सम्राट चौधरी के बिहार दौर पर बोले-मुद्दे से भटकाने की कर रहे कोशिश

A
archana singhलेखक

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बिहार के कई जिलों के दौरे पर विपक्ष ने निशाना साधा है. RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सोच अच्छी है,लेकिन यह सोच मुद्दे से भटकाने का है. उन्होंने कहा कि मैं यह मानता हूं कि मुख्यमंत्री जाएंगे तो ठीक है लेकिन जो वास्तविक मुद्दा हैं बिहार में उसे भटकने के लिए यह बिहार भ्रमण कर रहे हैं.

RJD विधायक नेमहिलाओं को तीन डिसमिल जमीन दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय के नजदीक भारी भीड़ जमा होने और अब पंचायत में शिविर लगाए जाने और अंचल कार्यालय में जमीन का आवेदन दिए जाने की बात पर कहा कि यह सरकार वादा करती हैं,लेकिन सरकार को समझना चाहिए हर लोग अपने अधिकार के लिए जाग चुके हैं और कहीं ना कहीं अब महिलाएं भी जग गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें