Live

मुख्यमंत्री के बक्सर आगमन की तैयारियां तेज

बावन भगवान मंदिर और विश्वामित्र कॉरिडोर पर रहेगी नजर,कई विकास कार्यों का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे सीएम

A
archana singhलेखक

बक्सर:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां चरम पर हैं. सीएम सम्राट चौधरी 23 सितंबर को बक्सर दौरे पर रहेंगे.मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है.इस दौरान वे जिले में करीब आधा दर्जन स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण के साथ कई विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है.

इधर,बक्सर को धार्मिक और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से उठती रही है. विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि बक्सर भगवान विश्वामित्र की धरती है और यहां धार्मिक एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से लंबे समय से बावन भगवान मंदिर निर्माण और विश्वामित्र कॉरिडोर के निर्माण की मांग किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से बक्सर के धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिल सकती है.

राजकुमार चौबे ने यह भी सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर के नालों,सड़कों और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. उन्होंने कहा कि बक्सर को केवल मुख्यमंत्री के दौरे तक सीमित तैयारियों के बजाय स्थायी रूप से स्वच्छ और विकसित शहर बनाने की दिशा में काम होना चाहिए. साथ ही उन्होंने बक्सर को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की मांग की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें