Live

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे दिल्ली

गंगा राम अस्पताल में भर्ती पिता शिबू सोरेन से मिले, उनका जाना हाल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

NEWS DESK :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे. दिल्ली हवाई अडडा से वो सीधे गंगाराम अस्पताल पहुंचे और अपने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली. शिबू सोरेन स्वास्थ्य कारणों से अभी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से मिलकर वापस निकले. मुख्यमंत्री ने अपने पिता शिबू सोरेन का हाल चाल लेने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे थे. वो 2 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रहे. शिबू सोरेन की स्थिति गंभीर है. दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी दिल्ली के लिए रवाना हुई थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें