Live

मुख्यमंत्री आज आयेंगे बोकारो

नावाडीह में विभिन्न विभागों के योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज बोकारो स्थित नावाडीह में विभिन्न विभागों के योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. मुख्य समारोह का आयोजन विनोद बिहारी महतो स्टेडियम परिसर में होगा. इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है.


आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नावाडीह स्थित विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आयोजित समारोह से 17097.82 लाख रूपए का विभिन्न विभागों के योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन करेंगे. साथ ही लाभुकों के बीच 5636.94 लाख राशि की परिसंपत्ति का वितरण करेंगे.

मौके पर जिला स्तरीय , अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी , कर्मी उपस्थित रहेंगे. '


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें