Live

मिसेज इंडिया 2023

जमशेदपुर की महिला ने मिसेज इंडिया 2023 के पीपल्स च्वॉइस कैटेगरी का खिताब जीतकर पूरे शहर का बढ़ाया मान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: महिला अगर चाहे तो वह किसी भी परिस्थिति और पड़ाव में सफलता प्राप्त कर सकती है. जमशेदपुर कि रहने वाली महिला सागरिका पांडा ने यह कर दिखाया है. सागरिका पांडा ने मिसेज इंडिया2023के पीपल्स च्वॉइस कैटेगरी का खिताब जीतकर अपने परिवार के साथ पूरे शहर का मान बढ़ाया है.

जमशेदपुर की रहनेवाली सागरिका पांडा ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में4और5अप्रैल को ज़ील इंटरटेनमेंट एंड ब्लूमिंग आइकन्स एकेडमी द्वारा आयोजित मिस,मिसेज और मिस्टर2023में मिसेस इंडिया केटेगरी के तहत पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम किया है. इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में देशभर के15राज्यों से52से भी अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें सागरिका पांडा को अवार्ड के लिए सेलेक्ट किया गया.

इस प्रतियोगिता में सेलिब्रेटिंग गेस्ट के रुप में मौजूद फिल्म स्टार और मिस वर्ल्ड2001आदिति गोवित्रीकर ने सागरिका को क्राउन पहनाकर खिताब दिया. इस मौके पर ज्यूरी के रूप में टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल के प्रोड्यूसर प्रदीप पाली मौजूद थे. खिताब जीत कर सागरिका पांडा ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय अपने पति मनोज और परिजनों को दिया है. शहर लौटने पर इनका सैल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा अभिनंदन किया गया.

बिजनेस वूमेन है सागरिका

सागरिका पांडा ने अपनी पहचान बिजनेस वुमन के रूप में बनाई है. जुगसलाई घोड़ा चौक के पास ये प्रोफेशनल फैमिली सलून का संचालन करती हैं जहां कई महिला-पुरुष को रोजगार भी दिया गया है. सागरिका बताती हैं कि हर एक महिला के अंदर मैनेजिंग पावर और स्किल होते हैं बस जरूरत है उसे बाहर निकालने की महिलाओं में वह जोश,जज्बा और जुनून होता है कि वे चाहे तो किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें