शादीशुदा औरत से आर्मी जवान को हुआ प्यार
रात में कर रहे थे गलत काम, गांव वालों ने पकड़कर करवाई शादी
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित प्रेमिका के घर में पकड़े गए सैनिक की ग्रामीणों ने मंदिर में जबरन शादी करा दी। हालांकि, मंदिर में शादी के दौरान खूब ड्रामा हुआ। प्रेमी युगल पर लप्पड़-थप्पड़ भी चले। शादी के बाद लड़की के घर प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पहुंचा दिया। लेकिन सुबह में जब घर वाले जगे,तो लड़का फरार था। प्रेमी युगल की जबरन करायी जा रही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरैया के ततवा टोली का है।
इस मामले में बताया जाता हैं कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के महम्द छपरा के रहने वाले ब्रजेश कुमार आर्मी का जवान है। ब्रजेश का हरसिद्धि थाना क्षेत्र के शादी शुदा महिला रीता कुमारी के साथ पिछले छह माह से प्रेम संबंध था और दोनो समाज से नजर बचाकर लिव इन रिलेशन में थे। रीता कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व पहाड़पुर थाना क्षेत्र में हुई थी और लगभग पिछले एक साल से रीता अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी।
एक साल पूर्व हीं एक शादी समारोह में रीता की मुलाकात आर्मी के जवान ब्रजेश से हुई थी। जिस समय दोनो के बीच मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ था। उसके बाद मोबाइल से बातचीत होने लगी और दोनो एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए। पिछले तीन माह से समाज से नजर बचाकर दोनो के लिव इन रिलेशन में रहने की बात बतायी जा रही है। लेकिन बुधवार को ब्रजेश और रीता को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
शादी के बाद ग्रामीणों ने दोनो को रीता के घर पहुंचा दिया। सब कुछ अच्छे ढ़ंग से संपन्न कराकर ग्रामीण अपने-अपने घर लौट गए। लेकिन सुबह जब रीता और उसके मायके वालों की नींद टूटी,तो ब्रजेश घर से गायब मिला। खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। बताया जाता है कि आर्मी जवान ब्रजेश अपने घर पर भी नहीं पहुंचा है।हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि मंदिर में शादी का एक वायरल वीडियो मिला है।लेकिन इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है।आवेदन देकर अगर कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराता है,तो कार्रवाई की जाएगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।