Live

मोतिहारी SDO ने संस्कृत में किया टॉप

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया गोल्ड मेडल, बधाइयों का लगा तांता

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बिहार के एक SDO ने संस्कृत विषय मे स्नातक में टॉप कर धमाल मचा दिया है। वहीं मंगलवार को दिल्ली के इग्नू मैदान में भारत के उपराष्ट्रपति और इग्नू के कुलपति नागेश्वर राय ने अरेराज एसडीओ अरुण कुमार पाण्डेय को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। एसडीओ को गोल्ड मेडल मिलने पर बधाइयों का तांता लगा गया है।



अभी कुछ दिनों पहले ही अरेराज एसडीओ अरुण कुमार पाण्डेय ने आधा दर्जन विद्यालय निरीक्षण किया। इस दौरान ही उन्होंने कई तरह की अनियमितता देख त्वरित करवाई करते हुए 11 शिक्षक के एकदिन का वेतन स्थगित दिया था। ।एसडीओ की करवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। इस खबर को लेकर बिहार के ये तेजतर्रार अधिकारी सुर्खियों में छाए रहे थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें