Hindi News / कुख्यात अपराधी के घर से निपाली एवं भारतीय कैरेंसी के लगभग 16 लाख...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात अपराधी के घर से निपाली एवं भारतीय कैरेंसी के लगभग 16 लाख जब्त,जेवर और हथियार बरामद

Edited By:  |
motihari police ki badi karwai

मोतिहारी: बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है. छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए कुख्यात अपराधी एवं जमीन कारोबारी के घर से निपाली एवं भारतीय कैरेंसी के लगभग 16 लाख रुपए जब्त किए गए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने जेवर, लोडेड कट्टा और जिन्दा कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद किए गए है.बता दें कि छापेमारी कुख्यात अपराधी नरेश पांडेय के घर पर की गई है. जिस पर पहले से ही करीब 18 केस दर्ज है. इस कार्रवाई में नरेश पांडेय के सहयोगी अपराधी उज्जवल कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस नरेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में भारी बल के साथ नरेश के घर पर छापेमारी की गई थी. जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल की और नरेश के घर से नोट गिनने की मशीन,करीब 16 लाख कैश और नेपाली करेंसी,लोडेड कट्टा, 6 गोलियां, शराब की बोतल , भारी मात्रा में आभूषण और दो दर्जन से अधिक जमीन के दस्तावेज जप्त किया गया है.