मोतिहारी पुलिस एक्शन में : गुप्त सूचना के आधार पर मदरसा में छापेमारी,पिस्टल बरामद
मोतिहारी:इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा स्थित मदरसा मेंपुलिस ने छापेमारी की है. गुप्त सूचना के आधार परयह कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
सूत्रों के अनुसार, यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, तुरंत एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. फिलहाल पुलिस मौके से मिले सबूतों और सुरागों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है.
खास बात यह है कि यह वही मदरसा है, जहां से पहले पीएफआई से जुड़े सदस्य उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था. इस वजह से यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं.
पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
वहीं, एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है. मौके से एक हथियार बरामद किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.