Hindi News / चंपारण एक्सपो में हुए शामिल,कहा-बिहार बनता जा रहा इंडस्ट्रियल हब

मोतिहारी पहुंचे दिलीप जायसवाल : चंपारण एक्सपो में हुए शामिल,कहा-बिहार बनता जा रहा इंडस्ट्रियल हब

Edited By:  |
motihari pahuchey dilip jaiswal

मोतिहारी:पांच दिवसीय चंपारण एक्सपो के चौथे दिन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन MSME और उत्तर बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया है. जहां लघु उद्द्योग कुटीर युद्योग से जुड़े व्यसाईयों द्वारा स्वदेशी निर्मित सामग्रियों का काउंटर लगाया गया है, जिसका बारीकी से उद्योग मंत्री दिलीप जायवाला और सांसद राधामोहन सिंह ने निरीक्षण किया.

इस मौके पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में एक इंडस्ट्रियल हब बनाता जा रहा है. साथ ही MSME के माध्यम से लोग छोटे-छोटे युद्योग से भी जुड़ रहे हैं.दिलीप जायसवाल ने कहा कि यहां पर एक क्लस्टर सेंटर की आवस्यकता है जिसके लिए जमीन का चयन किया जा रहा है, जिससे उद्योग को बढ़ावा मिल सकेगा.

इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके गुंडागर्दी पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इसलिए वो तिलमिला गई है और ममता सरकार विचलित होकर इस तरह का बयान दे रही है.