Hindi News / शराब पीने से रोकने और मना करने पर धारदार चाकू से गला रेतकर...

मोतिहारी में भाई ने ली भाई की जान : शराब पीने से रोकने और मना करने पर धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या

Edited By:  |
motihari mein bhai ne li bhai ke jaan

मोतिहारी:बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है. नगर थाना इलाके में शराबी भाई ने शराब पीने से रोकने और मना करने पर अपने ही भाई की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. मोतिहारी के नगर थाना इलाके के जानपुल चौक के पास अनुराग गुप्ता की हत्या उसके भाई अजित गुप्ता ने धारदार चाकू से कर दी. वहीं,बताया जा रहा है कि अनुराग गुप्ता अपने भाई को शराब पीने से अक्सर मना करता था, लेकिन भाई मानने को तैयार नहीं था. इस बार वह गुस्से में आकर अनुराग गुप्ता की हत्या कर दी और फरार हो गया. वहीं,घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की टीम और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौके से पुलिस ने हत्यारे भाई अजित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.