मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर ! : अबतक 22 लोगों की मौत, दर्जनभर अभी भी इलाजरत

Edited By:  |
Reported By:
motihari me jahrili shrab ka kahar

मोतिहारी : बिहार में फिर एक बार शराब त्रासदी देखने को मिली है। बिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब ने अबतक 22 लोगों की जान ले ली है। वहीँ दर्जनभर अभी भी इलाजरत बताये जा रहे हैं। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

मोतिहारीं में मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह 8 बताई गई थी लेकिन दिन ढलने के साथ साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक एस एन सिंह ने बताया कि जो भी मरीज भर्ती हैं वे सब बता रहे है कि पहले वे शराब पिया और उसके बाद सब की तबियत बिगड़ने लगी। जिले के सुगौली , हरसिद्धि , पहाड़पुर , तुरकौलिया इन सभी थाना क्षेत्रों से भी लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। हालांकि प्रशासन ना तो इस सूचि की पुष्टि कर पा रहा है और ना ही शराब पीने से मौत कि बात को स्वीकार रहा है। अब सब कुछ जाँच के बाद स्पष्ट हो पाएगा ।

थानावार मृतकों की संख्या

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मृतक

1. रामेश्वर राम 35 वर्ष पिता महेंद्र राम

2. ध्रुप पासवान 48 वर्ष

3.अशोक पासवान 44 वर्ष

4. छोटू कुमार 19 वर्ष विंदेश्वरी पासवान

5. जोखू सिंह 50 वर्ष घर गोखुला

6.अभिषेक यादव 22 जसीन पूर

7. ध्रुव यादव 23 वर्ष जसिन पूर

8. मैनेजर सहनी 32 वर्ष

9. लक्ष्मण मांझी 33 वर्ष

10. नरेश पासवान 24 वर्ष पिता गणेश पासवान घर मथुरापुर थाना तुरकौलिया

11. मनोहर यादव पिता सीता यादव माधवपुर थाना तुरकौलिया

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक

12. सोना लाल पटेल 48 वर्ष घर धवई नन्हकार थाना हरसिद्धि

13. परमेंद्र दास..घर.. मठ लोहियार

14. नवल दास...घर..मठ लोहियार

पहाड़पुर थाना के मृतक

15. टुनटुन सिंह,घर बलुआ थाना पहाड़पुर

16. भुटन माझी,घर बलुआ थाना पहाड़पुर

17.बिट्टू राम,घर बलुआ

सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक

18.सुदीश राम,घर गिद्धा

19.इन्द्रशन महतो, घर गिद्धा

20.चुलाही पासवान,घर गिद्धा

21.कौवाह में गोविंद ठाकुर,घर कौवाहां

22.गणेश राम,घर बड़ेया