Live

ICICI बैंक में 48 लाख की लूट

बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, मची सनसनी

A
ASHISH KUMARलेखक

मोतिहारी : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने आईसीआईसीआई बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बैंक से 48 लाख रूपये लेकर बाइक सवार 5 अपराधी फरार हो गए। वहीँ घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मामला मोतिहारी के चकिया बाजार इलाके का बताया जा रहा है जहां आईसीआईसीआई बैंक में अपराधियों ने 48 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की बैंक में 5 की संख्या में हथियार बंद अपराधी घुसे और करीब 48 लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वही सूचना मिलते ही मौके पर चकिया पुलिस के साथ खुद मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा भी पहुचे और मामले की जाँच करने में जुट गए है। साथ ही पुलिस द्वारा सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियो कि पहचान कि जा सके .इधर बैंक अधिकारी भी घटना के बाद कुछ खुल कर नहीं बता पा रहे हैं कि कुल कितना का लूट हुआ है । हलाकि उन्होंने अनुमान लगाया कि लगभग 48 लाख कि लूट हुई है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें