Live

लाखों का नुकसान

मोतिहारी में बाइक शो रूम के वर्कशॉप में लगी आग ..

A
Arun Chourasiaलेखक

मोतिहारी- बड़ी खबर मोतिहारीं से है.. जहाँ हाइवे किनारे अवस्थित यामाहा के शो रूम के वर्कशॉप में भीषण आग लगी है जिसमें लाखों की सपंत्ति का नुकसान हुआ है.इस शो रूम से महज 50 फीट कि दुरी पर पेट्रौल पम्प और TVS बाइक का भी शो रूम भी है।इसलिए काफी तत्परता के साथ आग पर काबू पाया गया ।

ये घटना शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर हाइवे किनारे की है । जहाँ अहले सुबह शोरूम के बेसमेंट से जोर से धुंआ निकलने लगा । जिसे देख स्थानीय लोगो ने शो रूम के मालिक एसपी सिंह को सुचना दिया जिसके बाद वे मौके पर पहिचे और तुरन्त अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया जिसके बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुची और फिर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू हुआ ।

आग शो रूम के बेसमेंट में कंजस्टेड एरिया में लगा था जिससे आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । लगभग दो घण्टे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया । मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी तृप्ति सिंह भी मौजूद थी ।

उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शॉट सर्किट है और जिस एरिया में आग लगी है वो काफी संकीर्ण जगह है । इस लिये आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें