मोतिहारी : बड़े गिरोह का पर्दाफाश,9 कारोबारी चढ़ा हत्थे,ऑरिजनल और डुप्लीकेट भारतीय कैरेंसी बरामद
मोतिहारी:पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉट डबल करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक बर्खाश्त बीएमपी का सिपाही और दो बर्खास्त होमगार्ड जवान शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से ऑरिजनल भारतीय कैरेंसी, डुप्लीकेट भारतीय कैरेंसी के साथ-साथ देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है.यह पूरी कार्रवाई मुफ्फसिल पुलिस ने की है.
इस मामले में जानकरी देते हुए सदर डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि जिले में नोट डबल करने वाला एक बड़ा गिरोह काम करते हैं, इसको लेकर मोतिहारी एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई और उसी टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नॉट डबल कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें एक बीएमपी का जवान विदुर साहनी और बर्खास्त दो होमगार्ड के जवान के साथ साथ अन्य 6 लोग यानी कुल 9 को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से 34 हजार के ऑरिजनल रुपये और लगभग 4 लाख डुप्लीकेट रुपये,जिसपर चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ बरामद किया गया.एक देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस पुलिस की वर्दी के अलावे अन्य सामान बरामद किए गए है.
जो बर्खास्त पुलिसकर्मी है वे ऑरिजनल नोट लेकर आने वाले व्यक्ति के पास एका-एक जाता था और उनका रुपये छीन लिया करता था. फिलहालपुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.