BREAKING
एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े 1 करोड़ से अधिक की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, मची सनसनी
SHEKHPURA : बिहार में बेखौफ लुटेरों ने एकबार फिर तांडव मचाया है और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शेखपुरा में हथियार के बल पर अपराधियों ने एक्सिस बैंक से 1 करोड़ से अधिक रुपये लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।
बेखौफ अपराधियों का तांडव
लूट की ये बड़ी वारदात शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में एक करोड़ से अधिक रुपये लूट लिए हैं और मौके से फरार हो गये हैं। वहीं, लूट की इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।
तफ्तीश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गयी है। आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।