Live

Bihar Assembly Session:

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

M
manish kumar raiलेखक

पटना । बिहार विधानमंडल में जुलाई के महीने में मानसून सत्र का आगाज हो सकता है। सूत्रों के अनुसार 21 जुलाई से इसके शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि मौजूदा विधानसभा का यह अंतिम सत्र होगा। पांच दिनों के इस संक्षिप्त सत्र में कई विधेयक भी पेश किये जाने की संभावना है। इसके पहले बजट सत्र में 2025-26 का राज्य का बजट पारित हुआ था।

कुल मिलाकर देखें तो बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र जो 21 जुलाई से 25 जुलाई तक होगा। यह सत्र काफी महत्वपूर्ण और हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष जहां कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा तो सरकार भी इस अंतिम सत्र में जनता के लिए लोक-लुभावने बिल को पास कर सकती है।

पक्ष और विपक्ष के लिए अहम होगा सत्र

बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। उससे पहले बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र भी होने वाला है। जो मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र होगा। यह सत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें