Live

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर

प्रचार प्रसार करने नहीं जाएंगे नीतीश कुमार !

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के कारण नीतीश कुमार उपचुनाव में प्रचार प्रसार करने नहीं जा रहे हैं। हालांकि इसके बारे में नीतीश कुमार की ओर से कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया है कि वह जाएंगे या नहीं जाएंगे। लेकिन तबियत खराब होने के कारण साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह मोकामा नहीं जा रहे हैं। 3 नवंबर को मोकामा में वोटिंग है।

विगत दिनों छठ पूजा घाट निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार के स्टीमर के साथ हादसा हो गया था। जिस कारण उनके पेट और पांव में जबरदस्त चोट लगी थी। एक दिन पहले ही नीतीश कुमार ने पत्रकारों को कुर्ता उठाकर अपना पेट दिखाया था जिसमें साफ तौर से दिख रहा था कि सीएम मोकामा नहीं जा रहे हैं।

चुनाव प्रचार में मोकामा पहुंचे ललन सिंह

सियासत में ना केहू से दोस्ती ना केहू से बैर वाली कहावत अक्सर ही चरितार्थ होती नजर आ जाती है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में इस कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह आरजेडी उम्मीदवार और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के पक्ष में वोट मांगने के लिए मोकामा की गलियों में घूम रहे हैं। वहीँ पिछले लोकसभा चुनाव में यह दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंदी होकर आमने सामने की जंग लड़ रहे थे।

ललन सिंह मोकामा विधानसभा उपचुनाव में मोकामा की गलियों में घूम घूम कर आरजेडी प्रत्याशी और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के पक्ष में जनसम्पर्क यात्रा कर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें