गोपालगंज ओर मोकामा उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला
महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों का किया ऐलान
PATNA- अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार में होने वाली उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दोनों सीट राजद के हिस्से में गई है। ताजा अपडेट के अनुसार राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया गया है कि गोपालगंज से मोहन गुप्ता और मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की उम्मीदवार होंगी।
बताते चलें कि बीजेपी ने गोपालगंज से कुसुम देवी को और मोकामा से जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।