Hindi News / कोई मंत्री आउट नहीं होगा, हरिवंश की भरपाई के लिए तीसरे मंत्रालय की...

मोदी कैबिनेट में JDU को झटका नहीं : कोई मंत्री आउट नहीं होगा, हरिवंश की भरपाई के लिए तीसरे मंत्रालय की मांग

Edited By:  |
modi cabinet mai jdu ko jhatka nahi

दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में संभावित मंत्रिमंडल बदलाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज है. इसी बीच जनता दल यूनाइटेड यानीJDU को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. नवभारत टाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी कैबिनेट सेJDU के किसी मौजूदा मंत्री को हटाए जाने की संभावना नहीं है. इसके उलट पार्टी ने केंद्र में तीसरे मंत्री पद की मांग कर दी है.

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है किJDU फिलहाल केंद्र सरकार में दो मंत्रियों के साथ है और अब एक और मंत्रालय चाहती है. पार्टी की ओर से यह मांग राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के संदर्भ में की गई है.JDU का तर्क है कि हरिवंश की स्थिति में बदलाव के बाद पार्टी के कोटे में एक और मंत्री पद होना चाहिए.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मोदी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार या फेरबदल को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं. इसी क्रम मेंJDU के भीतर भी अलग-अलग नामों और संभावित बदलाव को लेकर अटकलें सामने आई थीं. हालांकि, ताजा रिपोर्ट इन अटकलों के बीचJDU के लिए राहत देने वाली है.

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अपने मौजूदा मंत्रियों को बनाए रखने के साथ केंद्र में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में है. तीसरे मंत्री पद की मांग कोJDU के प्रभाव औरNDA में उसकी भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है.

यानी फिलहालJDU के किसी केंद्रीय मंत्री की छुट्टी की बात सामने नहीं आई है. बल्कि पार्टी ने तीसरे मंत्रालय की मांग रखकर साफ संकेत दिया है कि वह केंद्र में अपनी हिस्सेदारी और प्रभाव को और मजबूत करना चाहती है.

संजय कुमार की रिपोर्ट---