Live

मॉब लिंचिंग पीड़िता को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

झारखंड सरकार को घेरा, बोले दोषियों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई

A
ASHISH KUMARलेखक

सिमडेगा : डायन बिसाही होने का आरोप में आग से झुलसाई गई वृद्धा को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा। दरअसल कल ही सिमडेगा की वृद्ध महिला को कुछ लोगों के द्वारा आग में झोंक दिया गया था।

60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर उन्हें आग में झोंक दिया गया था। जिन्हे स्थानीय लोगों की सहायता से रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की देख रेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पीड़िता को देखने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने डॉ अनंत सिन्हा से पीड़िता का बेहतर इलाज करने का आग्रह किया। झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है।

अर्जुन मुंडा ने सूबे की सरकार को घेरते हुए कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं,जब प्रशासन निष्क्रिय रहती है। पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें