Live

CRIME NEWS

बक्सर में गस्ती पर निकली पुलिस टीम पर भीड़ का हमला..

A
Arun Chourasiaलेखक

BUXAR:-बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है..यहां गस्ती पर निकली पुलिस टीम पर हमला हुआ है ,जिसमें थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.इन्हें अस्पताल मं भर्ती कराया गया है.


यह घटना बक्सर जिले के सोनबरसा ओपी थाना इलाके के मउडीहा गांव की है.यहां गस्ती पर निकली पुलिस टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया.इसमें थानेदार सुनील कुमार समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं,सभी जख्मी पुलिसकर्मी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.चिंताजनक हालत में सोनबरसा ओपी थाना प्रभारी सुनील कुमार एवं एक आरक्षी को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.


वहीं घटना के बाद बक्सर एसपी मनीष कुमार व डुमराव डीएसपी अफाक अंसारी समेत कई थाना की पुलिस टीम पहुंची सदर अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल चाल लिया है.वहीं इस मामले में पुलिस की विशेष टीम बनाकर आरोपियों की शिनाख्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें