Live

सोन नहर में गिरी बेकाबू कार

मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी की मौत, घर में मची चीख-पुकार, पटना से अरवल जाने के दौरान हुआ हादसा

P
Prasoon Pandeyलेखक

ARWAL :बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अरवल-पटना बॉर्डर पर पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़ड़िया इंग्लिश गांव के पास मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी की कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिर गई और उनकी मौत हो गई।

सोन नहर में गिरी बेकाबू कार

घटना के बाद आसपास के मौजूद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद सोन नहर से शव को बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचित किया। मृतक संजीव कुमार वर्मा, पिता अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा, चित्रगुप्त नगर, हाउस नंबर 2 फुलवारी पटना के रहने वाले हैं।

पटना से अरवल जाने के दौरान हुआ हादसा

अरवल जिले के कलेर प्रखंड कार्यालय में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। मंगलवार की सुबह पटना के फुलवारी शरीफ स्थित अपने आवास से जिला स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अरवल आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कर दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर गयी और उनकी मौत हो गई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें