Live

JHARKHAND POLITICS

MMDR विधेयक पर विशेष सत्र बुलाने से गरमाई सियासत, भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा

D
Deepak Kumarलेखक

रांची: झारखंड में खान-खनिज विधेयक औरSIRअभियान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने पर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए राज्य सरकार के फैसले का बचाव किया है।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार का यह फैसला जनहित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार खान-खनिज विधेयक के माध्यम से अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है, लेकिन राज्य सरकार इसका विरोध कर रही है। इसी को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी सूरत में हेमंत सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंनेSIR अभियान को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस अभियान में राज्य सरकार के अधिकारियों का सहयोग ले रहा है, इसके बावजूद हेमंत सरकार अभियान को लेकर संतुष्ट नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार का काम केवल विरोध करना है, विकास के लिए काम करना नहीं।

कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर, कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि झारखंड सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र में खान-खनिज विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

कमल ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार को झारखंड के हित में राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम पसंद नहीं आ रहे हैं। उन्होंनेSIR अभियान की मंशा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा यह अभियान सही मंशा से नहीं चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा के विशेष सत्र मेंSIR अभियान के मुद्दे पर भी चर्चा करना चाहते हैं।

खान-खनिज विधेयक औरSIRपर आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस

खान-खनिज विधेयक के विरोध औरSIR अभियान को लेकर भाजपा तथा कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां भाजपा राज्य सरकार के फैसले को जनहित के खिलाफ बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे झारखंड के हितों से जुड़ा कदम बता रही है। ऐसे में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

रांची से राजीव मोहन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें