Live

MLC चुनाव में जन सुराज का बड़ा दांव

प्रशांत किशोर ने 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान,शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान का वादा

A
archana singhलेखक

पटना:जन सुराज पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। रविवार को पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

पार्टी की ओर से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, सारण शिक्षक क्षेत्र से आफाक अहमद, दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से एसपी राय, कोसी स्नातक क्षेत्र से रजनीश रंजन और दरभंगा स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने बताया कि तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम अगले तीन-चार दिनों में घोषित किए जाएंगे।

प्रशांत किशोर ने शिक्षकों को लेकर तीन प्रमुख मांगें सामने रखीं। इनमें 7वां वेतनमान लागू कराना,वित्त रहित एवं वित्त पोषित शिक्षकों को शिक्षक श्रेणी में समायोजित करना और गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की तैनाती के लिए मानक तय करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि इन मांगों को जन सुराज अपनी मांग मानेगा और अगले दो-तीन वर्षों तक शिक्षक समुदाय के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार से इन मांगों को मनवाने की कोशिश की जाएगी।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर भी प्रशांत किशोर ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि जन सुराज समर्थित प्रत्याशी जीतकर विधान परिषद पहुंचते हैं तो प्रत्येक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज, निर्वाचित प्रत्याशी और उनकी होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत कई वरिष्ठ नेता प्रेस वार्ता में मौजूद रहे

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें