Live

मिथिला में ममता शर्मसार

झाड़ियों में रोती मिली नवजात बच्ची, मची सनसनी

A
ASHISH KUMARलेखक

मधुबनी : खबर है मधुबनी से जहां मिथिला की पावन धरती पर एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। दरअसल शुक्रवार सुबह एक राहगीर को सड़क किनारे झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसने आसपास छानबीन की तो कचड़े के ढेर पर एक नवजात को रोता हुआ पाया। जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई।

मामला मधुबनी के मधेपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां मधेपुर झंझारपुर जानेवाली पथ पर इसराइन पुल के निकट शुक्रवार सुबह एक राहगीर को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। चंद मिनटों में कुछ लोग वहां जमा हो गए। फिर देखा की कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची रो रही है। निर्दयी माँ के इस करतूत पर सभी राहगीर हैरान थे। इसी दौरान सुबह सुबह टहलने निकले स्थानीय सोनपुर टोला निवासी अशोक मंडल ने इंसानियत का परिचय दिया और नवजात बच्ची को झारियों से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर पहुंचाया। पीएचसी पर मौजूद डॉक्टर आलोक कुमार ने बच्ची को स्वस्थ बताया। बच्ची का वजन 2 किलो 445 ग्राम बताया है। चिकित्सकों ने नवजात बच्ची को टीका लगा कर गहन देखरेख में पीएचसी में रखा। इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन विभाग मधुबनी को दी गई।

वहीँ सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन के लोग मधेपुर पीएचसी पहुंचे और कागजी खाना पूर्ति कर नवजात बच्ची को अपने साथ मधुबनी ले गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। सभी नवजात के परिजनों को कोस रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें