JHARKHAND NEWS
मंत्री हफीजुल हसन ने अदा की बकरीद की नमाज
मधुपुर: ईद उल अजहा की धूम मधुपुर में भी देखी जा रही है. यहां भी मस्जिदों और इदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जा रही है. सूबे के खेल एवं पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने अपने पैतृक गांव पीपरा में बकरीद की नमाज अदा की. इस मौके पर मंत्री हफीजुल ने झारखंड समेत पूरे देशवासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी और लोगों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।