Live

शराब पार्टी के बाद MURDER

अररिया में दूध वाले को पहले शराब पिलाया और फिर उसकी हत्या कर दी

A
Arun Chourasiaलेखक

अररिया-दूध बिक्रेता को पहले साथ में बैठाकर शराब पिलाया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी ..यह वारदात बिहार के अररिया जिले में हुई है।हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई .

मिली जानकारी के अनुसार अररिया के नगर थाना के रामपुर कोदरकट्टी के पास दूध विक्रेता नीलेश कुमार यादव की निर्मम हत्या कर दी गई है.नीलेश शनिवार की शाम दूध देने के लिए घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा तो परिजनो ने रातभर कई जगहों पर खोजबीन की पर किसी तरह का अत-पता नहीं चल पाया.और आज सुबह में उसका शव रामपुर कोदरकट्टा के पास से मिला है।घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दो ग्लास और शराब की बोतलें भी मिली है और ऐसी आशंका है कि शराब पिलाने के बाद ही इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. नीलेश की गला दबा और मुंह पर ईंट और पत्थर से कूचकर हत्या की गई।

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है.पुलिस की टीम नीलेश के परिवार के साथ ही आस-पास के लोगों से पुछताछ कर छानबीन कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें