Live

Weather Alert

बिहार के इन 19 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, वज्रपात की भी चेतावनी जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

WEATHER ALERT :बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहारवासियों के लिए राहत की ख़बर है। जी हां, बिहार के 19 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी किया है।

बिहार के 19 जिलों के लिए खुशखबरी

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बिहार के 19 जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो बिहार की राजधानी पटना समेत गया, बक्सर, जमुई, जहानाबाद, बांका, कैमूर, नालंदा, मुंगेर, रोहतास, नवादा, भागलपुर, भोजपुर, लखीसराय, खगड़िया, औरंगाबाद, शेखपुरा, अरवल और बेगूसराय में बारिश होने की संभावना है लिहाजा बारिश होने से बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक की माने तो ट्रफ लाइन राजस्थान के बीकानेर, सीकर, ग्वालियर से गुजर रही है। वहीं, एक चक्रवर्ती परिसंचरण झारखंड और उसके आसपास समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के दक्षिण और उत्तर हिस्से के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें