Live

Weather Alert

रक्षाबंधन पर बिहार के 18 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, इन इलाकों में जमकर होगी भारी बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

P
Prasoon Pandeyलेखक

Weather Alert :बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के 18 जिलों में आज झमाझम बारिश होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

18 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के रोहतास, कैमूर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और शिवहर में हल्की बारिश की संभावना जतायी है।

अबतक 23 फीसदी हुई कम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे झारखंड और बिहार में मानसून एक्टिव होने की संभावना है। आपको बता दें कि बिहार में अबतक 23 फीसदी कम बारिश हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें