Live

मीठे इश्क की जहरीली कहानी

बलम ही निकला हरजाई, प्रेमिका ने आपबीती सुनाई

D
DESKलेखक

पूर्णिया : जिस बलम पर जान देती थी वो...वही बलम निकला हरजाई....जी हां, मीठे इश्क की ये एक जहरीली कहानी है पूर्णिया के रौटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया से पुलिस ने एक युवती को आजाद कराया...जब उसने इश्क की कहानी की पूरी दास्तां सुनाई...तो सभी दंग रह गए...

दरअसल युवती पश्चिम बंगाल के पुण्डु की रहने वाली है....उसने बताया कि ये दर्द भरी दास्तां इश्क की 3 साल पुरानी है...वो एक लड़के से इश्क करती थी...लड़के ने इश्क के जाल में पहले तो उसे फंसाया....साथ जीने मरने की कसमे खाई...कभी साथ न छोड़ने का वादा किया...फिर एक दिन उसने देश की राजधानी दिल्ली ले जाने के लिए तैयार किया...इश्क की खुमारी में युवती ने अपने आशिक पर भरोसा कर लिया...और वो निकल पड़ी सुनहरे सपने लिए अपने आशिक के साथ दिल्ली के लिए...

इसके बाद जब वो दिल्ली पहुंची...तो उस धोखेबाज आशिक ने उसे जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों के हाथों बेच दिया...इसके बाद उसे पंजीपाड़ा रेड लाइट एरिया लाया गया...जहां उससे जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाने लगा....फिर वहां से तमन्ना नाम की एक धंधेबाज ने खरीद कर उसे रौटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में देह व्यापार के धंधे में लगा दिया....मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.....

इसकी सूचना बायसी के एसडीपीओ आदित्य कुमार को मिली तो एक टीम गठित कर कई थाने की पुलिस और महिला पुलिस के नेतृत्व में रोटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई....जहां से पीड़ित युवती को धंधेबाजों के चंगुल से छुड़ाया गया....

वहीं प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि संचालिका तमन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.... फिलहाल पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर उसे घर वापस भेजने की तैयारी कर रही है...

...फिरोज...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें