Live

मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड

पंखे से झूलता मिला शव, मेडिकल की तैयारी कर रही थी छात्रा

A
ASHISH KUMARलेखक

खबर आ रही है औरंगाबाद से जहाँ एक छात्रा ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी है। परिजनों ने बताया कि मृतका रांची में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। अभी एक महीने पहले ही रांची से अपने घर आयी थी।

मामला औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के टिकरी रोड की है जहां मेडिकल की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों ने बताया है कि मृतका रांची में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। कुछ दिन पहले ही रांची से औरंगाबाद आई थी। उसने किस वजह से फांसी लगाई इसकी जानकारी नही है। सुबह दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह पंखे से झूल रही है।

नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की सूचना पर उनके घर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। वहीँ मृतका के परिजनों के द्वारा इस संबंध में कोई आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें