JHARKHAND NEWS
मौत की ट्रेन, ट्रैक पर तीन लाशें
मौत की ट्रेन, ट्रैक पर तीन लाशें
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविन्दपुर हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक पुरुष और दो बच्चों की मौत हो गयी.मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. बताया जा रहा है कि गोविंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास सुबह करीब चार बजे एक ट्रेन पार हुई. जिसके बाद पोल संख्या 242/सी के पास ट्रेन से कटी तीन लाशें बरामद की गयीं. जिसमें दो बच्चे और एक पुरुष शामिल थे. सभी की पहचान की कोशिश कि जा रही है. शवों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. रेल पुलिस और गोविंदपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या ये हादसा है या फिर आत्महत्या ?
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।