मौसम विज्ञान केंद्र रांची के लिए अच्छी खबर
मौसम विज्ञान केंद्र के 148 में स्थापना दिवस पर पूरे देश में रांची मौसम विज्ञान केंद्र को मिला प्रथम स्थान
रांची: दिल्ली में आयोजित मौसम विज्ञान केंद्र के 148 में स्थापना दिवस के मौके पर पूरे देश में रांची मौसम विज्ञान केंद्र को प्रथम स्थान दिया गया है. इसको लेकर रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने एक प्रेस वार्ता कर सभी मीडिया कर्मी और मौसम से जुड़े लोगों को बधाई दी है.
सही समय पर सही जानकारी देने, सटीक फोरकास्ट, मौसम से संबंधित पूर्वानुमान सहित कई उपलब्धियों को लेकर रांची मौसम विभाग केंद्र को प्रथम पुरस्कार दिया गया है. आने वाले समय में मौसम विज्ञान केंद्र और कई तकनीकी तंत्र के साथ उपलब्ध होगा और लोगों को आसानी से मौसम पूर्वानुमान की जानकारी दी जाएगी. तापमान से जुड़ा, वज्रपात व बारिश की संभावना सहित कई जानकारियां लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.
मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मौसम केंद्र,रांची के कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद को स्थापना दिवस पर नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित मौसम भवन में रविवार को आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेन्द्र सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया.
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने रांची केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद को पुरस्कार देते हुए केंद्र के कार्यों की जमकर तारीफ की है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रांची शहर में अनेक स्थानों पर 50 वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड स्थापित किए हैं. केंद्र रोज अनेक बार मौसम की ताजा जानकारी लोगों को अवगत कराता रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।