Live

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

झारखंड के कई जिलों में 20 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की आशंका है. मौसम केंद्र ने वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है.


मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक पिछले दिनों सबसे अधिक बारिश सरायकेला-खरसावां जिला में रिकॉर्ड दर्ज की गई. वहीं अधिकतम तापमान गोड्डा में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज की गई है.


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और आंध्रप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड में मानसून सक्रिय है. राज्य के सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में बारिश अभी भी सामान्य से 44 मिली मीटर कम रिकॉर्ड दर्ज की गई है. यह चिंता का विषय है. आने वाले समय में मॉनसून सक्रिय हुआ तो सामान्य बारिश के अनुपात में झारखंड भी आ सकता है. 24 जिलों में मात्र 3 जिला में सामान्य बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. 20 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा और राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी बताई जा रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें