JHARKHAND NEWS
मौर्या एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांग तेज
सिमडेगा: बानों में मौर्या एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांग तेज हो गयी है. इसी को लेकर क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा. मंत्री संजय सेठ ने इन ट्रेनों के बानो में ठहराव को लेकर आश्वासन दिया है. बता दें कि सिमडेगा के बानो से होकर कई ट्रेनें गुजरती हैं. खासकर छात्रों और मरीजों को रांची जाने के लिए यहां से ट्रेन पकड़नी होती है लेकिन ठहराव नहीं होने से कई परेशानियों का इन्हें सामना करना पड़ता है. अब मंत्री संजय सेठ के आश्वासन के बाद लोगों को उम्मीद जगी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।