मैट्रिक परीक्षा में सफलता से खुशी
राज कुमार दे ने राज्य में 7 वां स्थान एवं जिला में टॉप कर परिवार एवं स्कूल का नाम किया रौशन
पाकुड़ : जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में जिले के हिरणपुर निवासी संजय कुमार दे के पुत्र राज कुमार दे ने 96.80 प्रतिशत लाकर राज्य में 7 वां एवं जिला में प्रथम स्थान लाकर सफलता प्राप्त की है. इनकी सफलता से परिवार के लोगों एवं शिक्षकों में काफी खुशी है. छात्र राज कुमार दे को कुल 484 अंक आया.
छात्र राज कुमार दे ने बताया कि पहले पब्लिक स्कूल संत जोजेफ, डीएवी इसके बाद सरकारी हिरणपुर मॉडल प्लस टू हाई स्कूल से पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की है. उन्होंने इस सफलता के पीछे माता-पिता, अभिभावक गण व शिक्षक को दिए हैं. करीब 8 घंटे की परिश्रम का फल मिला है. आगे चलकर आईआईटी करके इंजीनियर बनना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को सदेंश देते हुए कहा कि पब्लिक और सरकारी स्कूल में अंतर न करें बल्कि आपकी कड़ी मेहनत और लगन हो तो कोई भी मंजिल हासिल कर सकते हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।