Live

BIHAR BREAKING

पटना के चांदनी मार्केट में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना

R
Ravi Prakashलेखक

पटना के चांदनी मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चांदनी मार्केट पटना जंक्शन के नजदीक स्थित है और इसे शहर के प्रमुख इलेक्ट्रिक सामान के बाजारों में गिना जाता है।


आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है।


फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के इलाके में भी लोगों के बीच दहशत का माहौल है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें