Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा में प्रेमी के साथ पकड़ी गयी विवाहिता, दोनों की जमकर हुई धुनाई

A
Arti singhलेखक

गढ़वा:जिले के नगर उंटारी थानाक्षेत्र के बिलासपुर गांव में बंगाल जैसा कांड का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां केबिलासपुर गांव में लोगों ने एक विवाहिता को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. और फिर दोनों की जमकर पिटाई कर दी. और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि सोनभद्र जिले का रहनेवाला जय प्रकाश यादव अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने बिलासपुर गांव आया करता था. प्रेमिका का पति बाहर काम करता है. लेकिन सोमवार को जब जयप्रकाश अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा. और फिर दोनों की लात घूंसे से जमकर पिटाई कर दी. जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. बाद मेंजयप्रकाश के घरवालों और उसकी प्रेमिका के मायकेवालों को गांव में बुलाया गया, और फिर दोनों को गांव से बाहर भेज दिया गया. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन चल रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें