Live

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज

भाजपा नेताओं ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दी उन्हें श्रद्धांजलि

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: झारखंड आंदोलन के पुरोधा,महान हॉकी खिलाड़ी एवं प्रखर राजनीतिज्ञ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज है. इस मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भाजपा नेताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें याद किया.

जयपाल सिंह मुंडा 1928 के एम्सटर्डम में आयोजित ओलंपिक में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कप्तान थे. वे आदिवासियों औरझारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे. जयपाल सिंह मुंडा जाने माने राजनीतिज्ञ,पत्रकार,लेखक,संपादक,शिक्षाविद् और1925में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी थे. वे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के साथ भी हॉकी खेल चुके हैं. औपनिवेशिक भारत में जयपाल सिंह मुंडा सरकारी पद पर आसीन हुए. आज ही के दिन यानि3जनवरी1903में जयपाल सिंह मुंडा का जन्म हुआ था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें