Live

मंत्री मिथिलेश ठाकुर गरजे

अपने विभाग में कर्मचारियों की अनुपस्थित पर दंडात्मक कार्रवाई करने का दिया निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर आज अचानक औचक निरीक्षण करने अपने नेपाल हाउस कार्यालय पहुंचे. कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान विभाग के करीब 80% कर्मचारी को अनुपस्थित देख मंत्री नाराज हो गये. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अनुपस्थित कर्मियों पर अपने विभाग के सचिव को उचित दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


बता दें कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर आज नेपाल हाउस कार्यालय में अपने विभाग के कई टेबल का निरीक्षण किया जिसमें कई वरीय अधिकारी भी अपने विभाग में अनुपस्थित पाये गये. करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी अपने ड्यूटी पर नहीं पहुंचे जिससे मंत्री नाराज दिखे. आनन-फानन में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने विभाग के सचिव को उचित दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


गौरतलब है कि नियम के अनुसार 10:00 बजे सभी विभाग के कर्मचारियों को अपने दफ्तर में प्रतिदिन ड्यूटी के लिए पंच कर लेना अनिवार्य है. लेकिन आज 10:50 में भी 80% कर्मचारी मौजूद नहीं नजर आए. सभी कर्मचारी मंत्री कक्ष के समक्ष लगभग आधे घंटे तक अपने गलती को लेकर खड़े रहे. विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पहली औचक निरीक्षण थी. लेकिन समय से नहीं आने पर आप लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई किया जाएगा. अगली बार से आप समय पर आएं.


क्योंकि यह मुख्यालय है. अगर मुख्यालय में कर्मचारियों की अनुस्थिति इस तरह से रहेगी तो जिला के कर्मचारियों की क्या स्थिति होगी. पिछले 3 साल के बाद पहली बार मंत्री के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों के लिए हड़कंप सा मच गया. मंत्री ने कहा पंचिंग के लिए कर्मचारी अपना सही समय पर काम करें और विभाग के विकास को गति लाने का काम करें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें