Live

मंत्री दीपक बिरुवा पहुंचे बंदगांव

समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा शनिवार को चाईबासा आने के क्रम में बंदगांव पहुंचे. हेमंत सोरेन की सरकार में तीसरी बार मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं. बंदगांव में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा जी को गुलदस्ता भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया.

वहीं मंत्री दीपक बिरुवा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दीपक बिरुवा जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए. वहीं मंत्री जी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. बंदगांव प्रखंड के नकटी में भी माननीय मंत्री दीपक बिरुवा का जोरदार स्वागत किया गया. समर्थकों ने पारंपरिक रुप से मंत्री का स्वागत किया.

गौरतलब है कि झारखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी 11 मंत्रियों के लिए विभाग का बंटवारा किया. मंत्री दीपक बिरुवा को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिली है. इससे पहले राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के कुल 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें