Live

कैबिनेट विस्तार से पहले बढ़ाया टेंशन !

महागठबंधन ने दिया था CM बनने का ऑफर,अब नीतीश सरकार में चाहिए 2 मंत्रीपद-मांझी

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बड़ा दावा किया है और हम कोटे से प्रदेश अध्यक्ष अनल कुमार सिंह को मंत्री बनाने की मांग की है.


मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ा खुलासा भी किया है.मांझी ने कहा कि महागठबंधन सरकार में उन्हें सीएम बनाना का ऑफर किया गया था,इसकी जानकारी उन्होंने इसकी जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं सीएम नीतीश के साथ नित्यानंद राय को भी थी.इतना बड़ा ऑफिर को उन्होंने ठुकरा दिया था.इसलिए इस सरकार में उनकी पार्टी को दो मंत्री पद मिलना चाहिए.


मांझी ने कहा कि नीतीश सरकार में निर्दलीय विधायक को मनचाहा विभाग मिल रहा है.अगर हम पार्टी को 2 मंत्रीपद नहीं मिला था ये अन्याय ही माना जाएगा.दो मंत्रीपद नहीं मिलने के सवाल पर मांझी ने कहा कि जीतन राम मांझी को पैसा और पद से नही तौला जा सकता है.इस लिए मैं एनडीए के साथ हूं.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें